कहो तो आज दिल-ए-बे-क़रार कैसे हो
शब-ए-अलम के सताए नज़ार कैसे हो
हवस यही है कि पूछे वो आ के हम से कभी
हमारी दीद के उम्मीद-वार कैसे हो
तड़प रहे हो लहद में कि चैन-ओ-राहत है
कहो तो मुझ से कि अहल-ए-मज़ार कैसे हो
न इस तरह करो पामाल दिल को आशिक़ के
समंद-ए-नाज़ को रोको सवार कैसे हो
हमारी राह न खोटी करो ख़ुदा के लिए
हमें सताओ न सहरा के ख़ार कैसे हो
किनारा ख़्वाब को है चश्म-ए-तर से आशिक़ के
ख़याल-ए-जल्वा-ए-दीदार-ए-यार कैसे हो
'जमीला' मेरी ज़बाँ से न कुछ निकल जाए
वो मुझ से पूछते हैं बार बार कैसे हो








