हालत तो देख ली मिरी चश्म-ए-पुर-आब की

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

हालत तो देख ली मिरी चश्म-ए-पुर-आब की

साक़ी नहीं हवस मुझे जाम-ए-शराब की

दिल को शरार-ए-शोला-ए-ग़म ने जला दिया

पहलू से आ रही है जो ख़ुश्बू कबाब की

किस की शमीम ने उसे ऐसा बसा दिया

आती है अपनी ख़ाक से ख़ुश्बू गुलाब की

अफ़साना-ए-गुज़िश्ता ये कहता है मुझ से दिल

क्या ज़िक्र उन का भूलिए बातें हैं ख़्वाब की

इस बारगाह-ए-अहमद-ए-मुर्सल के सामने

वक़अत नहीं है कुछ भी फ़लक से हबाब की

अज़-फ़र्श ता-ब-अर्श मुनव्वर उसी से है

ऐसी चमक है रौज़ा-ए-आली-जनाब की

क्यूँकर न हूँ मैं नग़्मा-सरा उन की ना'त में

बुलबुल हूँ बोसतान-ए-रिसालत-मआ'ब की

इस दहर-ए-बे-बक़ा से लगाऊँ मैं दिल को क्या

हस्ती है एक वुसअत-ए-मौज-ए-सराब की

इज़्ज़त न तेरे अर्श पे क्यूँ कर मलक करें

तू है 'जमीला' ख़ाक-ए-क़दम बू-तुराब की

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like