छुप के ग़ैरों से दिल में आ जाना

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

छुप के ग़ैरों से दिल में आ जाना

ऐ सनम रुख़ मुझे दिखा जाना

बर-सर-राह है मिरी तुर्बत

हाथ बहर-ए-दुआ उठा जाना

दिल में रहता है उस के नक़्श-ए-सनम

शैख़ को हम ने पारसा जाना

ग़ैर मुमकिन है दख़्ल-ए-ग़ैर इस में

दिल को जब ख़ाना-ए-ख़ुदा जाना

ऐ मदद-गार जिन्न-ओ-इंसाँ के

बिगड़ियों को मिरी बना जाना

इस से अफ़्ज़ूँ सितम नहीं कोई

क़त्ल-ए-आशिक़ को तुम ने क्या जाना

क्या बताऊँ तुझे 'जमीला' मैं

आफ़त-ए-जाँ है दिल का आ जाना

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like