मैं दिल में उन की याद के तूफ़ाँ को पाल कर - जगन्नाथ आज़ाद

जगन्नाथ आज़ादजगन्नाथ आज़ाद5 Sept 1918 – 24 Sept 2004

4 min read · 12.4K reads

मैं दिल में उन की याद के तूफ़ाँ को पाल कर
लाया हूँ एक मौज-ए-तग़ज़्ज़ुल निकाल कर

पैमाना-ए-तर्ब में कहीं बाल आ गया
मैं गरचे पी रहा था बहुत ही सँभाल कर

महफ़िल जमी हुई है तेरी राह में कोई
ऐ गर्दिश-ए-ज़माना बस इतना ख़याल कर

आज़ाद जिंस-ए-दिल को फ़क़त इक नज़र पे बेच
सौदा गिराँ नहीं न बहुत क़ील-ओ-क़ाल कर

ख़त के जवाब में न लगा इतनी देर तू
मेरा अगर नहीं है तो अपना ख़याल कर

क्यूँ मैं ने दिल दिया है किसे मैं ने दिल दिया
ऐ अक़्ल आज मुझ से न इतने सवाल कर

ऐ दिल ये राह-ए-इश्क़ है राह-ए-ख़िरद नहीं
उस पर क़दम बढ़ा तू ज़रा देख भाल कर

फिर इश्क़ बज़्म-ए-हुस्न की जानिब रवाँ है आज
दीवानगी को अक़्ल के साँचे में ढाल कर

आज़ाद फिर दकन का समंदर है और तू
ले जा दिल ओ नज़र का सफ़ीना सँभाल कर
जगन्नाथ आज़ाद
About the poet

जगन्नाथ आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जगन्नाथ आज़ाद

  1. भारत के मुसलमां - जगन्नाथ आज़ाद

    इस दौर में तू क्यों है परेशां व हेरासांभारत का तू फ़रज़ंद है बेगाना नहीं है

    12.4K reads
  2. अहबाबे-पाकिस्तान के नाम - जगन्नाथ आज़ाद

    एक नया माहौल, इक ताज़ा समां पैदा करेंदोस्तो ! आओ मोहब्ब त की ज़बां पैदा करें

    12.4K reads
  3. आज़ाद हिन्द फ़ौज - जगन्नाथ आज़ाद

    पाइन्‍दाबाद हिन्‍द की अय फ़ौजे-ख़ुश़निहादवह दिन खु़दा करे कि बर आये तिरी मुराद

    12.4K reads
  4. सुभाषचन्द्र बोस और बहादुरशाह ज़फ़र के मज़ार पर - जगन्नाथ आज़ाद

    अय शहे-हिन्दोस्तां, अय लाल किले के मकींआसमां होने को है फिर इस वतन की सरज़मीं

    12.4K reads
  5. जो था दिल का दौर गया - जगन्नाथ आज़ाद

    जो था दिल का दौर गया मगर है नज़र में अब भी वो अंजुमनवो खयाल-ए-दोस्त चमन चमन, वो जमाल-ए-दोस्त बदन बदन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like