बेच दूंगा मैं ख़ुद को खरीदेंगे आप - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

बेच दूंगा मैं ख़ुद को ख़रीदेंगे आप
सोच के आज आया हूँ बाज़ार मैं

दोस्तो मेरी कीमत जियादह नहीं
मैं भी बिक जाऊंगा आपके प्यार मैं

पहले हर बोल के मोल को तोलिए
बाद मैं जो मुनासिब लगे बोलिए

बोल से ही तो ज़ाहिर ये होता है के
कितनी तहजीब होगी ख़रीदार मैं

इतनी ज़ुर्रत कहाँ के लगा लूँ गले
ये भी हसरत नहीं के गले से लगूँ

जो मज़ा पा के सौ बार मिलता नहीं
वो मज़ा खो के पाया है एक बार में

बिक रही है ज़मीं बिक रहा आसमाँ
बिक रहा है चमन बिक रहा बागवाँ

ऐ तपिश जो अभी तक न बेचीं गई
वो क़लम साथ लाया हूँ बाज़ार मैं
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like