तू अगर हम-कलाम हो जाता - ईश्वरदत्त अंजुम

ईश्वरदत्त अंजुमईश्वरदत्त अंजुम5 Sept 1924

3 min read · 12.4K reads

तू अगर हम-कलाम हो जाता
ग़म का किस्सा तमाम हो जाता।

तेरी तस्वीर आँख में रहती
दिल में तेरा क़ियाम हो जाता।

झूम जाती ख़ुशी से शामे-ग़म
जो नज़र से सलाम हो जाता।

गुंचा गुंचा चमन का झूम उठता
तू जो महवे-ख़िराम हो जाता।

वो नज़र ही नहीं उठी वरना
कुछ सलामो-कयाम हो जाता।

फिर वो आ जाते बाम पर ऐ दिल
फिर मुन्नवर वो बाम हो जाता।

उन का दीदार कर के ऐ अंजुम
शेर कहते तो नाम हो जाता।
ईश्वरदत्त अंजुम
About the poet

ईश्वरदत्त अंजुम

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like