आप आए तो हर ख़ुशी आई - ईश्वरदत अंजुम

ईश्वरदत्त अंजुमईश्वरदत्त अंजुम5 Sept 1924

2 min read · 12.3K reads


आप आये तो हर ख़ुशी आई
ज़र्द पत्तों पे ताज़गी आई।

जिस की आमद का था यकीन हमें
लौट कर वो न ज़िंदगी आई।

यूँ रुलाया मुझे ज़माने ने
फिर न लब पर कभी हँसी आई।

प्यार तुम को मिला जमाने का
मेरे हिस्से में बेकसी आई।

दिल निशाना बना इताबों का
चार जानिब से अबतरी आई।

ग़म तो आता है रोज़ ऐ अंजुम
और मुसर्रत कभी कभी आई।
ईश्वरदत्त अंजुम
About the poet

ईश्वरदत्त अंजुम

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like