जज़्ब-ए-वतन - इस्मत ज़ैदी

इस्मत ज़ैदीइस्मत ज़ैदी20 Sept 1962

10 min read · 12.4K reads

लोग बहबूदी ए मिल्लत का लबादा ओढ़े
और चेहरों पे सजाए हुए मासूम से रंग
कितने मजलूमों की इज्ज़त को कुचल देते हैं
कितने मासूमों के अरमान मसल देते हैं
ख़ूबसूरत गुल ओ गुलज़ार की रौनक़ ले कर
बख्शते हैं उन्हें पुर खौफ़ सा इक सन्नाटा
ऐसे अशखास जो ईमान का सौदा कर के
अपने हस्सास ज़मीरों को कुचल देते हैं
शर पसंदों की जमाअत के ये शातिर मुहरे
बेकस ओ बे बस ओ मजलूम से इंसानों को
अपनी चालों के शिकंजों में फंसा लेते हैं
और फिर अपनी नई क़ौम बनाने के लिए
बर्बरीयत का हर इक खेल सिखा देते हैं
नाम पर मज़हब ओ मिल्लत के ये खूंरेज़ी क्यों ?
नाम इस्लाम का लेते हो तो बदकारी क्यों ?
ये वो मज़हब है जो इन्सान को इन्सान बनाए
ये वो मज़हब जो अखूवत का ही एहसास कराए
नाम ले कर इसी मज़हब का चले आते हो
औरतों , बच्चों पे भी रहम नहीं खाते हो
बेगुनाहों के लहू से जो नहा लेते हो
क्या समझते हो की फिरदौस में घर लेते हो ?
इन यतीमों की सुए अर्श अगर आह गयी
बस समझ लेना की फिर दीन भी ,, दुनिया भी गयी

तेरे आक़ा ने कहा तुझ से जिहादी है तू
ये बताया है कि जन्नत का भी दाई है तू
और शहादत की ही मंज़िल का सिपाही है तू
इन में से कुछ भी नहीं सिर्फ़ फसादी है तू

आज दे मुझ को ज़रा चंद सवालों के जवाब
माँओं की आँख में आंसू हों तो जन्नत कैसी ?
बेगुनाहों का तू क़ातिल है ,,शहादत कैसी ?
धोखे से मारते हो कैसे जिहादी हो तुम  ?
खौफ़ ए अल्लाह नहीं कैसे नमाज़ी हो तुम ?

चंद बातें तू समझ ले यही अच्छा होगा
मेरे इस मुल्क की जानिब जो पलट कर देखा
वो चमक होगी की आँखें तेरी ख़ीरा कर दे
चूँकि हैं ज़ख्म हरे टीस सी इक उठती है
जब भी मज़लूम कराहों की सदा आती है
शातिर अज़हान पे तू जल्द लगा ले पहरा
अपने नापाक इरादों को हटा दे वरना
रोक देंगे तेरे बढ़ते हुए क़दमों को वहीँ
ये जवानान ए वतन , शान ए वतन , जान ए वतन
और महफ़ूज़ भी रखेंगे वही आन ए वतन
बस दुआएं हैं कि पूरा हो ये अरमान ए वतन
मुन्तज़िर आज भी है ख़ून ए शहीदान ए वतन
जल्द इन्साफ़ दिलाएं उसे अज़हान ए वतन
इस्मत ज़ैदी
About the poet

इस्मत ज़ैदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from इस्मत ज़ैदी

  1. तमन्ना-ए-चराग़-ए-दीवाली - इस्मत ज़ैदी

    मैं चाहता हूँ जलूँ देश की हिफ़ाज़त मेंमैं चाहता हूँ जलूँ इल्म की रेयाज़त में

    12.4K reads
  2. वो इक ज़िया ही नहीं - इस्मत ज़ैदी

    दरीचे ज़हनों के खुलने की इब्तिदा ही नहींजो उट्ठे हक़ की हिमायत में वो सदा ही नहीं

    12.4K reads
  3. ख़ुश्बू-ए-गुल भी आज है अपने चमन से दूर - इस्मत ज़ैदी

    ख़ुश्बू ए गुल भी आज है अपने चमन से दूरदरिया में चाँद उतरा है चर्ख़ ए कुहन से दूर

    12.4K reads
  4. न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं - इस्मत ज़ैदी

    न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैंसिरे नाज़ुक हैं बंधन के जो अक्सर छूट जाते हैं

    12.4K reads
  5. बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए - इस्मत ज़ैदी

    बीती बातें फिर दोहराने बैठ गएक्यों ख़ुद को ही ज़ख़्म लगाने बैठ गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like