अदावतें नसीब हो के रह गईं

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

अदावतें नसीब हो के रह गईं

मोहब्बतें रक़ीब हो के रह गईं

परिंद हैं न आँगनों में पेड़ हैं

ये बस्तियाँ अजीब हो के रह गईं

तरस रही हैं यूँ बहार को रुतें

ग़रीब का नसीब हो के रह गईं

बस एक पल धनक की सारी शोख़ियाँ

मिरे बहुत क़रीब हो के रह गईं

मिरे दुखों का ज़िक्र शहर शहर है

उदासियाँ नक़ीब हो के रह गईं

मैं ख़ुद से जब बिछड़ गई तो बस तिरी

दुआएँ ही हबीब हो के रह गईं

रिवायतों की क़त्ल-गाह-ए-इश्क़ में

ये लड़कियाँ सलीब हो के रह गईं

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम