कितनी दूर से चलते चलते ख़्वाब-नगर तक आई हूँ

इरुम ज़ेहराइरुम ज़ेहरा8 Dec 1982

1 min read · 12.4K reads

कितनी दूर से चलते चलते ख़्वाब-नगर तक आई हूँ

पाँव में मैं छाले सह कर अपने घर तक आई हूँ

काली रात के सन्नाटे को मैं ने पीछे छोड़ दिया

शब-भर तारे गिनते गिनते देख सहर तक आई हूँ

लिखते लिखते लफ़्ज़ों से मेरी भी कुछ पहचान हुई

सारी उम्र की पूँजी ले कर आज हुनर तक आई हूँ

शायद वो मिट्टी से कोई तेरी शक्ल बना पाए

तेरे ख़द्द-ओ-ख़ाल बताने कूज़ा-गर तक आई हूँ

सूरज की शिद्दत ने मुझ को कितना है बेहाल किया

धूप की चादर ओढ़ के सर पे एक शजर तक आई हूँ

बाबुल के आँगन से इक दिन हर बेटी को जाना है

आँखों में नए ख़्वाब सजा कर तेरे दर तक आई हूँ

अपने हाथ में इल्म की शम्अ' 'इरम' ने थामे रक्खी है

मैं तो एक उजाला ले कर दीदा-वर तक आई हूँ

इरुम ज़ेहरा
About the poet

इरुम ज़ेहरा

उपनाम : 'इरुम' मूल नाम : इरुम ज़ेहरा जन्म : 08 Dec 1982 | कराची, सिंध

View profile & all 13 Poems / Stories

More from इरुम ज़ेहरा

  1. मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रही

    मैं कई बरसों से तेरी जुस्तुजू करती रहीइस सफ़र में आरज़ूओं का लहू करती रही

    12.4K reads
  2. हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखते

    हम उस के सामने हुस्न-ओ-जमाल क्या रखतेजो बे-मिसाल है उस की मिसाल क्या रखते

    12.4K reads
  3. मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा है

    मिरे पाँव में पायल की वही झंकार ज़िंदा हैमोहब्बत की कहानी में मिरा किरदार ज़िंदा है

    12.4K reads
  4. कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब की

    कैसे बनाऊँ हाथ पे तस्वीर ख़्वाब कीमुझ को मिली न आज भी ता'बीर ख़्वाब की

    12.4K reads
  5. मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों में

    मिरा क़िस्सा भी आएगा वफ़ा की दास्तानों मेंमुझे मत ढूँडते रहना जफ़ा की दास्तानों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी