मेरे लिए तू ख़ुद को यूँ ख़ुद से जुदा न कर - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


मेरे लिए तू ख़ुद को यूँ ख़ुद से ज़ुदा न कर
अच्छा तो यही है कि तू मुझसे मिला न कर

अपनों के दिये जख़्म हैं दौलत मेरे लिए
रहने दे इनको ताज़ा कोई दवा न कर

मुश्किल से ये बुझ पायें हैं शोले मेरे दिल के
जल जायेगा तू देखले इनको हवा न कर

जितना भी हो सके तू कर लोगों की भलाई
अपनी तरफ से तू किसी का भी बुरा न कर

हर वक्त रहना चाहता हूँ तेरे सामने अदना
अपने ख़्याल में तू मुझको बड़ा न कर

‘इरशाद’ लड़ना है तुझे ख़ुद अपने ऐब से
अपनों से बात-बात पे हरगिज़ लड़ा न कर
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

    दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगीअपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  4. रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

    रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल हैबिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

    12.4K reads
  5. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like