लो फ़क़ीरों की दुआ हर तरह आबाद रहो

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

लो फ़क़ीरों की दुआ हर तरह आबाद रहो

ख़ुद रहो मौजें करो ताज़े रहो शाद रहो

ऐरे-ग़ैरे वो जो हों शौक़ से चट कर लो उन्हें

पर ख़ुदा वालों की करते हुए इमदाद रहो

कुमरी-ए-बाग़-ए-बहिश्त अब जो ये बे-फ़ाख़ता हैं

उन्हें भी कह दो कि तुम सर्व से आज़ाद रहो

दीद उस की है करो जिस ने बनाया सब कुछ

न कि हर लहज़ा फ़िदा-ए-गुल-ओ-शमशाद रहो

दाम में से जो छुटे हैं उन्हें ये हुक्म हुआ

कि बस अब गर्द-ए-दर-ए-ख़ाना-ए-सय्याद रहो

जा के औरों से बदो याद-फ़रामोश वले

ख़ु़द-फ़रामोशों को मौला मिरी तुम याद रहो

सूरत आवे जो नज़र खींच लो उस की तस्वीर

अपने इस वक़्त के तुम मानी-ओ-बहज़ाद रहो

चमन-ए-अम्न-ओ-अमाँ के तुम्हें हो सैर-नसीब

साईं अल्लाह सदा बर-सर-ए-इरशाद रहो

ऐश-ओ-इशरत करो हर वक़्त तुम 'इंशा-अल्लाह'

हुस्न चमकाए फिरो सब में परी-ज़ाद रहो

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ