जो बात तुझ से चाही है अपना मिज़ाज आज

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

जो बात तुझ से चाही है अपना मिज़ाज आज

क़ुर्बान तेरी कल पे न टाल आज आज आज

दहकी है आग दिल में पड़े इश्तियाक़ की

तेरे सिवाए किस से हो इस का इलाज आज

है फ़ौज फ़ौज-ए-ग़म्ज़ा-ओ-अंदाज़ तेरे साथ

अक़्लीम-ए-नाज़ का है तुझे तख़्त-ओ-ताज आज

तेरा वो हुस्न है कि जो होता तो भेजता

यूसुफ़ ज़मीन-ए-मिस्र से तुझ को ख़िराज आज

ख़ूबान-ए-रोज़गार मुक़ल्लिद तिरे हैं सब

जो चीज़ तू करे सो वो पावे रिवाज आज

आब-ए-ज़ुलाल-ए-वस्ल से अंदोह-ए-दर्द-ओ-हिज्र

नापैद घुल के होता है क्या मिस्ल-ए-ज़ाज आज

'इंशा' से अपने और ये इंकार हैफ़ है

लाया है वो कभी न कभी एहतियाज आज

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like