दिल-ए-सितम-ज़दा बेताबियों ने लूट लिया

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

दिल-ए-सितम-ज़दा बेताबियों ने लूट लिया

हमारे क़िबले को वहहाबियों ने लूट लिया

कहानी एक सुनाई जो हीर-राँझा की

तो अहल-ए-दर्द को पंजाबियों ने लूट लिया

ये मौज-ए-लाला-ए-ख़ुद-रौ नसीम से बोले

कि कोह-ओ-दश्त को सैराबियों ने लूट लिया

सबा क़बीला-ए-लैला में उड़ गई ये ख़बर

कि नाक़ा नज्द के आराबियों ने लूट लिया

किसी तरह से नहीं नींद आती 'इंशा' को

इसी ख़याल में बे-ख़्वाबियों ने लूट लिया

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like