भले आदमी कहीं बाज़ आ अरे उस परी के सुहाग से

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

2 min read · 12.4K reads

भले आदमी कहीं बाज़ आ अरे उस परी के सुहाग से

कि बना हुआ हो जो ख़ाक से उसे क्या मुनासिबत आग से

बहुत अपनी ताक बुलंद थी कोई बीस गज़ की कमंद थी

पर उछाल फाँदा वो बंद थी तिरे चौकी-दारों की जाग से

बहुत आए मोहरे कड़े कड़े वो जो मुंड-जी थे बड़े बड़े

वले ऐसे तो न नज़र पड़े कि जो साफ़ पाक हों लाग से

वो सियाह-बख़्त जो रात को तिरे दाम-ए-ज़ुल्फ़ में फँस गया

उसे आ के वहम-ओ-ख़याल के लगे डसने सैकड़ों नाग से

भरा मैं ने बिंदराबन में जो अरे किश्न होप का नारा तो

महाराज नाचते कूदते चले आए लट-पटी पाग से

लगे कहने खेम-कुसल उसे जो 'अली' के ध्यान के बीच है

तोरे दुख-दलिद्दर जित्ते थे गए भाग आप के भाग से

होए आशिक़ उन के हैं मर्द ओ ज़न ये अनोखी उन की भी कुछ नहीं

कोई ताज़ा आए हैं बरहमन ये जो काशी और पराग से

तुझे चाहते नहीं हम हैं बस उन्हों को भी तो तिरी हवस

वो जो भकड़े बेर से सौ बरस के पुराने बूढ़े हैं दाग से

ऐ लो आए आए सिवाए कुछ नहीं बात ध्यान में चढ़ती कुछ

कुछ इक इन फ़क़ीरों की मजलिसें भी तो मिलती-जुलती हैं भाग से

मुझे काम उन के जमाल से न तो टप्पे से न ख़याल से

न तो वज्द से न तो हाल से न तो नाच से न तो राग से

ये सआदत उस को 'अली' ने दी जो वज़ीर-ए-आज़म-ए-हिन्द है

कि बदौलत उस की जहान में नहीं ख़ौफ़ बकरी को बाग से

मुझे रहम आता है ऐसों पर बसर अपने करते हैं वक़्त जो

किसी फल से या किसी फूल से किसी पात से किसी साग से

गुथी इन सुरों ही में आ गई मुझे इक उरूस के बास से

अभी 'इंशा' अपना हो बस अगर तो लिपट ही जाऊँ बहाग से

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी