ये शफ़क़ चाँद सितारे नहीं अच्छे लगते

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

ये शफ़क़ चाँद सितारे नहीं अच्छे लगते

तुम नहीं हो तो नज़ारे नहीं अच्छे लगते

गहरे पानी में ज़रा आओ उतर कर देखें

हम को दरिया के किनारे नहीं अच्छे लगते

रोज़ अख़बार की जलती हुई सुर्ख़ी पढ़ कर

शहर के लोग तुम्हारे नहीं अच्छे लगते

दर्द में डूबी फ़ज़ा आज बहुत है शायद

ग़म-ज़दा रात है तारे नहीं अच्छे लगते

मेरी तन्हाई से कह दो कि सहारा छोड़े

ज़िंदगी भर ये सहारे नहीं अच्छे लगते

इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like