मुझे रंग दे न सुरूर दे मिरे दिल में ख़ुद को उतार दे

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

मुझे रंग दे न सुरूर दे मिरे दिल में ख़ुद को उतार दे

मिरे लफ़्ज़ सारे महक उठें मुझे ऐसी कोई बहार दे

मुझे धूप में तू क़रीब कर मुझे साया अपना नसीब कर

मिरी निकहतों को उरूज दे मुझे फूल जैसा वक़ार दे

मिरी बिखरी हालत-ए-ज़ार है न तो चैन है न क़रार है

मुझे लम्स अपना नवाज़ के मिरे जिस्म ओ जाँ को निखार दे

तिरी राह कितनी तवील है मिरी ज़ीस्त कितनी क़लील है

मिरा वक़्त तेरा असीर है मुझे लम्हा लम्हा सँवार दे

मिरे दिल की दुनिया उदास है न तो होश है न हवास है

मिरे दिल में आ के ठहर कभी मिरे साथ उम्र गुज़ार दे

मिरी नींद मूनिस-ए-ख़्वाब कर मिरी रत-जगों का हिसाब कर

मिरे नाम फ़स्ल-ए-गुलाब कर कभी ऐसा मुझ को भी प्यार दे

शब-ए-ग़म अँधेरी है किस क़दर करूँ कैसे सुब्ह का मैं सफ़र

मिरे चाँद आ मिरी ले ख़बर मुझे रौशनी का हिसार दे

इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like