फूल तुम्हें भेजा है ख़त में, फूल नहीं मेरा दिल है

IndeevarIndeevar18 Aug 1924 – 27 Feb 1997

1 min read · 13.0K reads

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में, फूल नहीं मेरा दिल है
प्रीयतम मेरे तुम भी लिखना, क्या ये तुम्हारे क़ाबिल है
प्यार छिपा है ख़त में इतना, जितने सागर में मोती
चूम ही लेता हाथ तुम्हारा, पास जो मेरे तुम होती
फूल तुम्हें भेजा है ख़त में ...

नींद तुम्हें तो आती होगी, क्या देखा तुमने सपना
आँख खुली तो तन्हाई थी, सपना हो न सका अपना
तन्हाई हम दूर करेंगे, ले आओ तुम शहनाई
प्रीत लगा के भूल न जाना, प्रीत तुम्हीं ने सिखलाई
फूल तुम्हें भेजा है ख़त में ...

ख़त से जी भरता ही नहीं, अब नैन मिले तो चैन मिले
चाँद हमारी अंगना उतरे, कोई तो ऐसी रैन मिले
मिलना हो तो कैसे मिलें हम, मिलने की सूरत लिख दो
नैन बिछाये बैठे हैं हम, कब आओगे ख़त लिख दो
फूल तुम्हें भेजा है ख़त में ...

Indeevar
About the poet

Indeevar

Shyamalal Babu Rai, known professionally as Indeevar, (also credited as Indiwar and Indeewar) (18 August 1924 – 27 February 1997) was one of the leading Hindi film lyricists in the 1960s. Career He got recognition in Malhar in 1951, where he penned "Bade Arma…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Indeevar

  1. मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें

    मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातेंकैसे भी गुज़ारी हों तुमने अपनी रातें

    12.7K reads
  2. प्रभु जी मेरे अवगुन चित ना धरो

    प्रभु जी मेरे अवगुन चित ना धरोसमदरसी है नाम तुम्हारो, नाम की लाज करो

    12.6K reads
  3. कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे

    कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब कोई छोड़ देतब तुम मेरे पास आना प्रिये, मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा

    12.7K reads
  4. जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे

    जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगेतुम दिन को अगर रात कहो, रात कगेंगे

    30.4K reads
  5. छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए

    छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिएये मुनासिब नहीं आदमी के लिए

    14.6K reads

More Poetry & Stories You May Like