छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए

IndeevarIndeevar18 Aug 1924 – 27 Feb 1997

1 min read · 14.6K reads

छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए
प्यार से भी ज़रूरी कई काम हैं
प्यार सब कुछ नहीं ज़िंदगी के लिए

तन से तन का मिलन हो न पाया तो क्या
मन से मन का मिलन कोई कम तो नहीं
खुशबू आती रहे दूर से ही सही
सामने हो चमन कोई कम तो नहीं
चाँद मिलता नहीं सबको सँसार में
है दिया ही बहुत रोशनी के लिए

कितनी हसरत से तकती हैं कलियाँ तुम्हें
क्यूँ बहारों को फिर से बुलाते नहीं
एक दुनिया उजड़ ही गई है तो क्या
दूसरा तुम जहां क्यूँ बसाते नहीं
दिल ना चाहे भी तो साथ संसार के
चलना पड़ता है सब की खुशी के लिए

 

Indeevar
About the poet

Indeevar

Shyamalal Babu Rai, known professionally as Indeevar, (also credited as Indiwar and Indeewar) (18 August 1924 – 27 February 1997) was one of the leading Hindi film lyricists in the 1960s. Career He got recognition in Malhar in 1951, where he penned "Bade Arma…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Indeevar

  1. फूल तुम्हें भेजा है ख़त में, फूल नहीं मेरा दिल है

    फूल तुम्हें भेजा है ख़त में, फूल नहीं मेरा दिल हैप्रीयतम मेरे तुम भी लिखना, क्या ये तुम्हारे क़ाबिल है

    12.9K reads
  2. मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातें

    मुझे नहीं पूछनी तुमसे बीती बातेंकैसे भी गुज़ारी हों तुमने अपनी रातें

    12.7K reads
  3. प्रभु जी मेरे अवगुन चित ना धरो

    प्रभु जी मेरे अवगुन चित ना धरोसमदरसी है नाम तुम्हारो, नाम की लाज करो

    12.6K reads
  4. कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे

    कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब कोई छोड़ देतब तुम मेरे पास आना प्रिये, मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा

    12.7K reads
  5. जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे

    जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगेतुम दिन को अगर रात कहो, रात कगेंगे

    30.1K reads

More Poetry & Stories You May Like