वो बेज़ार मुझ से हुआ ज़ार मैं हूँ

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

वो बेज़ार मुझ से हुआ ज़ार मैं हूँ

वो मय-ख़्वार ग़ैरों में है ख़्वार मैं हूँ

नहीं इश्क़ से ज़र्द ज़रदार मैं हूँ

अगर है वो यूसुफ़ ख़रीदार मैं हूँ

तमन्ना है साक़ी कभी बज़्म-ए-मय में

वो सरशार हो और हुश्यार मैं हूँ

हुई जम्अ' बे-दर्दी-ओ-दर्दमंदी

दिल-आज़ार वो है सितमगार मैं हूँ

वो करता है बातें मैं करता हूँ आहें

गुहर-बार वो है शरर-बार मैं हूँ

वही बोलता है जो मैं बोलता हूँ

अगर वो है बुलबुल तो मिन्क़ार मैं हूँ

दिगर-गूँ है हर आन वज़-ए-मोहब्बत

कभी ग़ैर मैं हूँ कभी यार मैं हूँ

कहा हज़रत-ए-'दर्द' ने ख़ूब 'नासिख़'

ये ज़ुल्फ़-ए-बुताँ का गिरफ़्तार मैं हूँ

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश