सीना-कूबी कर चुके ग़म कर चुके

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

सीना-कूबी कर चुके ग़म कर चुके

जीते-जी हम अपना मातम कर चुके

देखिए मिलते हैं किस दिन यार से

ईद भी कर लें मोहर्रम कर चुके

ध्यान उन आँखों का जाने का नहीं

ये हिरन पाले हुए रम कर चुके

दिल लगा कर दुख उठाए बे-शुमार

दम-शुमारी भी कोई दम कर चुके

अब कहाँ मिस्ल-ए-अनासिर इत्तिहाद

चार दिन वो रब्त-ए-बाहम कर चुके

अब तो ज़ुल्फ़ों को न रक्खो फ़र्द फ़र्द

दफ़्तर-ए-आलम को बरहम कर चुके

ख़ाक अब इन आँसुओं को रोकिए

ये हमें रूस्वा-ए-आलम कर चुके

दीदा-ओ-दिल की बदौलत इश्क़ हैं

रोए बरसों मुद्दतों ग़म कर चुके

वो हमें मिलता नहीं क्या कीजिए

अपनी सी तो जुस्त-ओ-जू हम कर चुके

वाइ'ज़ो जो चाहो फ़रमाओ हमें

बैअ'त-ए-पीर-ए-मुग़ाँ हम कर चुके

'बहर' मुस्तग़नी हैं फ़िक्र-ए-शेर से

गौहर-ए-मा'नी फ़राहम कर चुके

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like