मैं उस बुत का वस्ल ऐ ख़ुदा चाहता हूँ

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

मैं उस बुत का वस्ल ऐ ख़ुदा चाहता हूँ

मरज़ इश्क़ का है दवा चाहता हूँ

बयान-ए-मलाहत किया चाहता हूँ

सुख़न में नमक का मज़ा चाहता हूँ

न देखूँ मैं उस गुल के पहलू में काँटा

उड़े ग़ैर ऐसी हुआ चाहता हूँ

मुझे तस्मा-बंदी हो ऐ ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ

फ़क़ीर आज-कल मैं हुआ चाहता हूँ

लगी बे-तरह है ख़ुदा ही बचाए

सुलगता है दिल में जला चाहता हूँ

बहुत करवटें लीं नहीं नींद आती

बग़ल में कोई दिलरुबा चाहता हूँ

मोहब्बत में ये अक़्ल ज़ाइल हुई है

कि अहल-ए-दग़ा से वफ़ा चाहता हूँ

खुले हाल-ए-बीमार चश्म-ए-सुख़न-गो

इशारों में बातें किया चाहता हूँ

बुरा मान जाओगे मुँह फेर लोगे

न पूछो क़सम दे के क्या चाहता हूँ

निगाहें उलझती हैं ज़ुल्फ़ों में बे-ढब

उन आँखों के हाथों फँसा चाहता हूँ

मह-ए-नौ के मिसरे में मिसरे लगाऊँ

मैं इतनी तबीअत-रसा चाहता हूँ

हुए चारा-जू कब मरीज़-ए-मोहब्बत

ख़ुदा मौत दे जो शिफ़ा चाहता हूँ

वही दुश्मन-ए-जाँ है ऐ 'बहर' मेरा

जिसे जान से मैं सिवा चाहता हूँ

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश