अश्रांत आविर्भाव

इला कुमारइला कुमार1 Sept 1956

1 min read · 12.4K reads

सड़क की खुरदरी सतह हो

या सुचिक्कन प्रसाद का प्रवेश-द्वार

कोई बढ़ता चलता है

हर पथ पर साथ-साथ

निर्जन वनों में

ऊँचे पहाड़ों तले फैली विस्तृत चरागाहों में

शांत उदास सड़कों पर

किसी भी अमूर्त से पलांश में

अचानक अवतरित हो उठता है पार्श्व में

भरमाता-सा

अपनी उदार बाँहों में भर चौंका देता है

एक दिलासा

मैं हूँ

पल-पल तुम्हारे साथ

हर पग को थामता

सूर्य का यह अश्रांत आविर्भाव

इला कुमार
About the poet

इला कुमार

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like