वक़्त ऐसा कोई तुझ पर आए

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

वक़्त ऐसा कोई तुझ पर आए

ख़ुश्क आँखों में समुंदर आए

मेरे आँगन में नहीं थी बेरी

फिर भी हर सम्त से पत्थर आए

रास्ता देख न गोरी उस का

कब कोई शहर में जा कर आए

ज़िक्र सुनती हूँ उजाले का बहुत

उस से कहना कि मिरे घर आए

नाम ले जब भी वफ़ा का कोई

जाने क्यूँ आँख मिरी भर आए

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like