हुमैरा राहत के शेर

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

2 min read · 12.4K reads

बहुत ताख़ीर से पाया है ख़ुद को

मैं अपने सब्र का फल हो गई हूँ


सुना है ख़्वाब मुकम्मल कभी नहीं होते

सुना है इश्क़ ख़ता है सो कर के देखते हैं


ज़िक्र सुनती हूँ उजाले का बहुत

उस से कहना कि मिरे घर आए


हुज़ूर आप कोई फ़ैसला करें तो सही

हैं सर झुके हुए दरबार भी लगा हुआ है


तअल्लुक़ की नई इक रस्म अब ईजाद करना है

न उस को भूलना है और न उस को याद करना है


गुज़र जाएगी सारी रात इस में

मिरा क़िस्सा कहानी से बड़ा है


मिरे दिल के अकेले घर में 'राहत'

उदासी जाने कब से रह रही है


जहाँ इक शख़्स भी मिलता नहीं है चाहने से

वहाँ ये दिल हथेली पर ज़माना चाहता है


ये किस की याद की बारिश में भीगता है बदन

ये कैसा फूल सर-ए-शाख़-ए-जाँ खिला हुआ है


बना कर एक घर दिल की ज़मीं पर उस की यादों का

कभी आबाद करना है कभी बर्बाद करना है


जो मंज़िल तक जा के और कहीं मुड़ जाए

तुम ऐसे रस्ते के दुख से ना-वाक़िफ़ हो


न हम से इश्क़ का मफ़्हूम पूछो

ये लफ़्ज़ अपने मआनी से बड़ा है


वो इश्क़ को किस तरह समझ पाएगा जिस ने

सहरा से गले मिलते समुंदर नहीं देखा


वो मुझ को आज़माता ही रहा है ज़िंदगी भर

मगर ये दिल अब उस को आज़माना चाहता है


ख़ुशी मेरी गवारा थी न क़िस्मत को न दुनिया को

सो मैं कुछ ग़म बरा-ए-ख़ातिर-ए-अहबाब उठा लाई


उसे भी ज़िंदगी करनी पड़ेगी 'मीर' जैसी

सुख़न से गर कोई रिश्ता निभाना चाहता है


कभी कभी तो जुदा बे-सबब भी होते हैं

सदा ज़माने की तक़्सीर थोड़ी होती है


वो और थे कि जो ना-ख़ुश थे दो जहाँ ले कर

हमारे पास तो बस इक जहान था न रहा


फ़साना अब कोई अंजाम पाना चाहता है

तअल्लुक़ टूटने को इक बहाना चाहता है

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी