उम्मीदें

हेमंत शेषहेमंत शेष28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

मेरे भीतर हाथ से छूट कर गिरता है एक कप

मुझे भी बिखेरता मन के फ़र्श पर

चला नहीं गया है सब कुछ

सांत्वना में कहता अपने आपसे

कभी अंत नहीं होता उम्मीद का

वह साबुत है :

एक नया अदृश्य कप उठाता हूँ दिमाग़ की शेल्फ़ से

और सामने टूटे-बिखरे हुए कप पर

ख़ुद को समेटते हुए फिर लिखता हूँ...

हेमंत शेष
About the poet

हेमंत शेष

सुपरिचित हिंदी कवि, कला-आलोचक, शौक़िया छायाकार, संपादक और चित्रकार। जन्म : 28/12/1952 | जयपुर, राजस्थान हेमंत शेष का जन्म 25 दिसम्बर 1952 को जयपुर, राजस्थान में एक संपन्न और शिक्षित परिवार में हुआ। पिता पेशे से वकील थे और कविताएँ लिखते थे। कविता-लेखन की प्रेरण…

View profile & all 20 Poems / Stories