सरकारी पेंशनर

हेमंत शेषहेमंत शेष28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

सरकारी पेंशन लेते रहने के लिए नियम है

साल में एक बार

आप साबित करें कि आप वर्तमान में भी ज़िंदा हैं

अब तक के अतीत में पूरा जीवित और

पूरा ज़िंदा रहने के वर्तमान में अधमरा

मैं जनवरी 2013 से

इस आशय का आधा झूठा प्रमाणपत्र देकर

हर साल

भारत सरकार का पूरा पेंशनयाफ़्ता हूँ!

हेमंत शेष
About the poet

हेमंत शेष

सुपरिचित हिंदी कवि, कला-आलोचक, शौक़िया छायाकार, संपादक और चित्रकार। जन्म : 28/12/1952 | जयपुर, राजस्थान हेमंत शेष का जन्म 25 दिसम्बर 1952 को जयपुर, राजस्थान में एक संपन्न और शिक्षित परिवार में हुआ। पिता पेशे से वकील थे और कविताएँ लिखते थे। कविता-लेखन की प्रेरण…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like