वो ज़ार हूँ कि सर पे गुलिस्ताँ उठा लिया

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

वो ज़ार हूँ कि सर पे गुलिस्ताँ उठा लिया

वो ख़ार हूँ कि पहलू-ए-गुल को दबा लिया

क्या मुझ से चाल चलते वो मैं भी हूँ चालिया

कतरा के चल दिए थे कि बंदा ने जा लिया

क्या बात बोसा-ए-लब-ए-जाँ-बख़्श यार के

पंजे से मौत के मुझे उस ने बचा लिया

मैं जैसे नाले करता हूँ उन के ख़याल में

गाय तो इस तरह से गवय्या ख़यालिया

उन की गली के कुत्ते से तू मुँह की खाएगा

हड्डी का मेरे नाम जो तू ने हुमा लिया

तस्वीर खींचता हूँ सरापा-ए-यार की

हैं आलम-ए-मिसाल कि शे'र-ए-मिसालिया

उठवा दिया रक़ीब को वाँ बैठ बैठ के

ऐसे जमे कि हम ने भी नक़्शा जमा लिया

दाग़ों की बस दिखा दी दिवाली में रौशनी

हम सा न होगा कोई जहाँ में दिवालिया

कहने लगे मुरीद कि पहुँचे हुए हैं आप

मूसा बना वो हाथ में जिस ने असा लिया

ऐसे न जेब-क़तरे कहीं हैं न गठ-कटे

पहलू में बैठते ही दिल उस ने उड़ा लिया

आया शबाब रूप पे हुस्न-ओ-जमाल है

इस बाग़ में बहार ने रंग अब जमा लिया

वाइ'ज़ हिसाब देंगे वहाँ तुझ से दाना-ज़द

रज़्ज़ाक़ का है शुक्र जो खिलवाया खा लिया

याद आ गई जो हम को वो गर्दन सुराही-दार

शीशे को मय-कदे में गले से लगा लिया

लिल्लाह बू-ए-गुल से न कर मुझ को बद-दिमाग़

ख़ुशबू उड़ा के उन के बदन की सबा लिया

आते हैं वो कहीं से तो ऐ 'मेहर' क़र्ज़ दाम

चिकनी डली इलाइची मँगा पान छालीया

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम