इश्क़-ए-जान-ए-जहाँ नसीब हुआ

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

इश्क़-ए-जान-ए-जहाँ नसीब हुआ

इक ज़माना मिरा रक़ीब हुआ

मर गए हम मसीह के दम में

ये भी इक वाक़िआ' अजीब हुआ

उन से कह दो कि आप पर आशिक़

बेकस-ओ-बे-वतन ग़रीब हुआ

न सुने नाले क्या किसी गुल ने

तुझ को क्या रंज अंदलीब हुआ

पास आदाब-ए-हुस्न-ए-यार रहा

इश्क़ मेरे लिए अदीब हुआ

जब नकीरैन ने सवाल किए

या-अली कह के मैं मुजीब हुआ

मेरा सर होगा और उन के पाँव

यावर अपना अगर नसीब हुआ

जब हुआ क़ब्र में सवाल ऐ 'मेहर'

या-अली कह के मैं मुजीब हुआ

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम