ग़ैर हँसते हैं फ़क़त इस लिए टल जाता हूँ

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

ग़ैर हँसते हैं फ़क़त इस लिए टल जाता हूँ

मैं बयाबानों में रोने को निकल जाता हूँ

जोश वहशत का हुआ मौसम-ए-गुल आ पहुँचा

कुछ दिनों होश में रहता हूँ सँभल जाता हूँ

अपनी रुख़्सत है बुतों से भी अब इंशा-अल्लाह

दैर से सू-ए-हरम आज ही कल जाता हूँ

कूचा-ए-क़ातिल-ए-बे-रहम जिसे कहते हैं

मैं वहाँ दौड़ के मुश्ताक़-ए-अजल जाता हूँ

जब निकलने नहीं देते हैं मुझे ज़िंदाँ से

अपने आपे से मैं नाचार निकल जाता हूँ

ग़ैर अलबत्ता तिरे पाँव में मलते हैं हिना

मैं तो आ कर कफ़-ए-अफ़्सोस ही मल जाता हूँ

मैं जो रोता हूँ तो कहता है न कर बद-शगुनी

बात कहता है वो ऐसी कि दहल जाता हूँ

दोस्त होता है तो होता है वो दुश्मन ऐ 'मेहर'

वो बदल जाता है या कुछ मैं बदल जाता हूँ

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like