हमें बेनियाज़ो ने मारा ओ यार
हमने लाख बार आँसू वारे, ओ यार
कहीं हवा के हाथों नींद का गीत भेज दे
हमने गुरबत में रात गुज़ारी, ओ यार
पीठ की ओर फ़क़ीरों के पास से गए
शायद, पेड़ों ने हारकर पुकारा, ओ यार
हार-थक के आवाज़ें दीं वनों-थलों में
आके पंछियों के केशों को सँवारा, ओ यार
हमें हुआ संतोष, आयु बीतती गई
गहरे पुलों तक आकर पुकारा, ओ यार
हमें सामने दिखी तो तेज़ तीखी दोपहर
तुम्हें पेड़ों की छाया ने दुलारा, ओ यार
कहाँ आके परदेसियों की जान टूटती
भले देश का क्या आकर सँवारा, ओ यार
तेरे द्वार तक विनती का मान करते
यों ही सख्त़ जवानी को बिगाड़ा, ओ यार
इन आँसुओं को देखो, आन-बान बीत गई
यहाँ याद कर बयार को शृंगारा, ओ यार
इस घोड़े की बागडोर चूम निष्ठुर
तूने नदी के किनारे बाज़ी हारी, ओ यार।








