किसी वन स्त्री के लिए

हरिंदर सिंह महबूबहरिंदर सिंह महबूब

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी तरह ख़म पड़ते हैं हवा में

हम चल पड़ते बियावान की ओर

जब हवा को बताएँ तेरा नाम

उसकी गोद में ओस और फल भर जाते

तुम्हें वीरानी ढाक में खोजने को

हम मिल जाते शैदाइयों संग

हमारे नयन तेरी सूरत देखकर

छिपते फूलों तले ख़म झेलते

हमारे रूप-सौंदर्य की सीमा देख

लाखों तालाबों के जल काँप उठते

जब राह न कोई सूझती हमें

तो हमारा दम घुटने लगता है

इस खेल को जारी रखने के लिए

तेरे दीपक अंबर में जल उठते

तुम्हारी तरह हवा में ख़म पड़ते हैं

हम चल पड़ते एकांत वन की ओर।

हरिंदर सिंह महबूब
About the poet

हरिंदर सिंह महबूब

सुपरिचित पंजाबी कवि और सिख धर्मज्ञानी। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी