लगातार उल्टी चाल चल रही दुनिया को
उल्टे तरीक़े से ही देखा जा सकता है
सीधा
यही सोच करने लगा मैं शीर्षासन
इस शीर्षासन से दिमाग़ बड़ी तेज़ी से
सक्रिय हुआ
लेकिन फिर उतनी ही तेज़ी से
सुन्न भी पड़ गया
उल्टी दुनिया और भी उल्टी लगने लगी
तो बताओ सयानो कि अब कौन-सा
करना होगा आसन
आख़िर किस विधि सही-सही दिखेगी
यह दुनिया
एकदम उल्टी ही दिखाई दे रही है मुझे जो
एक अरसे से








