डरना मत भाई

हरे प्रकाश उपाध्यायहरे प्रकाश उपाध्याय

1 min read · 12.4K reads

आ रहे हैं मेहमान

लीपना होगा घर-आँगन

बुहारना होगा गलियों को

सिर्फ़ बुहार दे आवारा पत्ते

हटा दे महकती मिट्टी और सड़ते खर

इतने से ख़त्म नहीं हो पाएगी बदबू

बेवज़ह जल रही आग को बुझाना होगा

इन दीवारों पर

जो धब्बे जड़ गए हैं उनका

क्या होगा, सोचो भाई

आदमी के ख़ून से रँगे किवाड़ों की सोचो

कैसे छुपाएँगे उन्हें

कई बार रगड़नी पड़ेगी सफ़ेदी

ज़मीन को गोबर से लीपना होगा

अस्त-व्यस्त चीज़ों को सहेजकर

ठीक-ठाक रखना होगा!

रास्ते में जो झाड़-झंखाड़ हैं

जंगल और पहाड़ हैं

उन्हें तोड़ना होगा काटना होगा

रास्ते में साँपों की बाँबियाँ मिल सकती हैं

डरना नहीं भाई

सुनाई दे सकती है उरनकी फुँफकार

ऐसे में सीधे नहीं, उनके मुँह पर फेंकना कपड़ा

और तब उठाना लाठी

सीधे लड़ने के दिन गए

मेहमान आ रहे हैं

स्मृतियाँ ओर घर की सारी चीज़ें जगह पर

होनी चाहिए और ठीक-ठाक...।

हरे प्रकाश उपाध्याय
About the poet

हरे प्रकाश उपाध्याय

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like