टिकी हुई रात थी, शांत चित्त
तू थी, मैं था और भय था
तेरे और मेरे दरमियान
मिट्टी में सोया हुआ बालक था
भय था
कि कहीं जिस्मों की महक में मस्त
हम दोनों सो जाएँ
और, मिट्टी में सोया हुआ
बाल यह जाग जाए
और, चल पड़े हमें ढूँढ़ने के लिए
चुपचाप रात में
धरती से जन्मती
एक छोटी-सी घास की नोक के
खटाक की आवाज़ थी
तुमसे लौटकर
कोशिश मैंने की ख़ुद तक
पहुँचने की
अपनी चुप्पी में मैं बिल्कुल अकेला था
अनकिया जुर्म था
सोए हुए बाल की मेरे नाम आवाज़ थी
‘मुझसे क्यों, जागने का
तुमने अवसर छीन लिया
होने से पहले, अनहुआ मैं हो गया’
नर्म-नर्म क़दमों से, मेरे पीछे-पीछे
बहुत दूर तक चली आई
आवाज़ अनहुए की
यह बाल मुझे जानता
ढूँढ़ता मुझे ग़ायब हुए को
मेरे मस्तक में, सोया हुआ तमाम शहर
सुनता पहचानता आवाज़
इस अनहुए की
मेरे से पहले किसी अनहुए का बोझ
इसीलिए
सोए हुए शहर के जागने का ख़तरा है
तू सुना, तेरा क्या हाल है?
बाहर से तो ख़बर है
आपकी राज़ी ख़ुशी की
भीतर से कैसी है?
शहर तेरा सोया रहे
अनहुआ ख़ामोश रहे
यही अरदास है।








