शहर

हरभजन सिंहहरभजन सिंह

1 min read · 12.4K reads

मैं अपने शहर वापस चला जाऊँगा

नदी किनारे खड़ा शहर मेरा

उसने अपने तन-बदन का

अपने हाथों अग्नि-शृंगार किया है

नदी में छलाँग लगाने की सोचता है

मुझे अपने शहर को बीच छलाँग के लपक लेना है

उससे कहना है

अभी बुझ जाने का समय नहीं है

मैं अपने शहर

वापस चला जाऊँगा।

हरभजन सिंह
About the poet

हरभजन सिंह

पंजाबी के सुप्रतिष्ठित कवि, आलोचक, अनुवादक और संस्कृति-समीक्षक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like