कोई हादसा

हरभजन सिंहहरभजन सिंह

1 min read · 12.4K reads

इस सड़क पर कोई हादसा हो

मैं घर जाऊँ

बहुत देर से इस चौराहे पर

खड़ा कर रहा हूँ इंतज़ार

शायद कुछ हो जाए

कहीं कोई ठीकरी नहीं टूटी

इस शहर के अजब बेमर्ज़ी लोग

बत्ती कहे तो रुक जाएँ

बत्ती कहे तो चल दें

थके-थके बह रहे बासी-बासी पानी

किस साज़िश ने सारा शहर लील लिया है?

किसने मंत्रमुग्ध कर ली है चाल शहर की?

अब तो इस शहर में कुछ भी हो नहीं सकता

किसी के माथे में नहीं जलती अपनी बत्ती

किसी की अपनी चाल नहीं है...

सोच रहा हूँ कुछ तो हो

कोई अचानक किसी कार के नीचे दब जाए

अचानक जगे माथे में रोशनी अवज्ञाकारी

मैं ही वहशी क्रोध में आकर

लाल हरी बत्ती खा जाऊँ

धुँधलके में से नव-रचना जागे

इस सड़क पर कोई हादसा हो

मैं घर जाऊँ।

हरभजन सिंह
About the poet

हरभजन सिंह

पंजाबी के सुप्रतिष्ठित कवि, आलोचक, अनुवादक और संस्कृति-समीक्षक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like