बंजर मैदान
यहाँ किसने बिछाए हैं?
कौन इन्हें धूप में डालकर सूखने एक बार
भूल गया कि ये भी कुछ हैं?
न हरी घास, न सूखे काँटों की झाड़ियाँ
ये दाद-खाए तन
इन पर न कोई ज़ख़्म, न ज़ख़्म की दास्तान
कि जिसकी छाया में बैठ जाएँ
कोई सरकंडा तक नहीं
कि बंजारे जलाकर रात भर ठंड ही भगा लें
तब भी
इस बंजर के गिर्द बाड़ क्यों हैं?








