यूँ बात किसी की हम कब यार उठाते हैं

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

यूँ बात किसी की हम कब यार उठाते हैं

दिल तुम को दिया इस से लाचार उठाते हैं

हम मतलब-ए-दिल चाहें गर्दूं से ये क्या मुमकिन

आज़ाद-मनश उस के कब आर उठाते हैं

बहकाने से ग़ैरों के क्या कीजे इलाज इस का

हर बात में वो मुझ से तकरार उठाते हैं

मुँह क्या है फ़लक तेरा कोह-ए-ग़म-ए-हिज्राँ का

ये हज़रत-ए-दिल ही हैं जो बार उठाते हैं

हम तुफ़्ता-जिगर ज़ालिम है कुछ भी ख़बर तुझ को

उल्फ़त में तिरी क्या क्या आज़ार उठाते हैं

इक जुम्बिश-ए-अबरू ही उश्शाक़ को काफ़ी है

क्यूँ क़त्ल को वो उन के तलवार उठाते हैं

कुछ 'ऐश' सुना तू ने उस बज़्म में आशिक़ पर

तूफ़ान नए क्या क्या अग़्यार उठाते हैं

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like