सच बता काहे का पैकाँ ये तिरे तीर में था

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

सच बता काहे का पैकाँ ये तिरे तीर में था

जो मज़ा और ही ज़ख़्म-ए-दिल-ए-दिल-गीर में था

आह इस दिल में ख़ुदा जाने हुआ क्या वर्ना

नाला-ए-दिल मिरा डूबा हुआ तासीर में था

उस की तारीफ़ करूँ मैं ने कहाँ पाई ज़बाँ

ख़ूबी-ओ-लुत्फ़ जो कुछ यार की तक़रीर में था

आह पूरी अभी निकली ही न थी दिल से कि यहाँ

देखते क्या हैं कि रौज़न फ़लक-ए-पीर में था

रात देता ही रहा दिल को मिरे पेच पे पेच

बल जो वो शोख़ तिरी ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर में था

न दिया ग़ुस्ल इसी वास्ते मुझ को पस-ए-क़त्ल

मैं नहाया हुआ आब-ए-दम-ए-शमशीर में था

क्या बला शौक़-ए-शहादत था कि था हश्र का दिन

मुझ को वो अर्सा कि जो ज़ब्ह-ओ-तकबीर में था

थे कल अशआ'र सुने हम ने सभों के लेकिन

सब से अंदाज़ अनोखा ग़ज़ल-ए-'मीर' में था

मुज़्दा-ए-वस्ल न पहुँचा था तुझे 'ऐश' तो फिर

क्यूँ इफ़ाक़ा तिरे कल रंग की तग़ईर में था

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like