किसी बात पे रंज ख़ुदा की क़सम न इधर से हुआ न उधर से हुआ

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

किसी बात पे रंज ख़ुदा की क़सम न इधर से हुआ न उधर से हुआ

किसी तरह का रंज-ओ-मलाल बहम न इधर से हुआ न उधर से हुआ

हुए यार तो राही-ए-मुल्क-ए-अदम यहाँ रोते हैं उन के फ़िराक़ में हम

खुले क्यूँकि ये हाल कि हाल रक़म न इधर से हुआ न उधर से हुआ

मिरे उन के जो दिल को था रब्त बहम ये ग़लत है जो ग़ैर बताते हैं कम

वही रब्त है पहला सा इस में तो कम न इधर से हुआ न उधर से हुआ

हमें ज़ब्त की ख़ू उन्हें ज़ुल्म का ढब गई उम्र तो अपनी इसी में ही सब

रहा ये ही मोआमला चारा-ए-ग़म न इधर से हुआ न उधर से हुआ

कभी दिल को जिगर का है रंज-ओ-अलम कभी दिल का जिगर को है सदमा-ए-ग़म

रहा यूँ ही जुदा ग़म-ओ-रंज-ओ-अलम न इधर से हुआ न उधर से हुआ

कोई कहता क़दीम ज़माने को है कोई ले गया उस के हुदूस पे पय

जो था हक़्क़-ए-सुबूत-ए-हुदूस-ओ-क़िदम न इधर से हुआ न उधर से हुआ

यूँ ही हम तो सितम-कश-ए-चर्ख़ रहे इसी हाल में यार के ज़ुल्म सहे

कभी 'ऐश' कम आह ये ज़ुल्म-ओ-सितम न इधर से हुआ न उधर से हुआ

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे