बद अमल करते हो और नेक जज़ा चाहते हो

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

बद अमल करते हो और नेक जज़ा चाहते हो

दिल में सोचो तो कि क्या करते हो क्या चाहते हो

उस के बंदों का सताना है निहायत ही बुरा

उन को आराम दो गर अपना भला चाहते हो

ना-ख़ुदा-तर्शों को जब तुम ने किया अपना नदीम

हुआ मा'लूम कि तुम अपना बुरा चाहते हो

बद-मआशों से तो करवाते हो आलम को तबाह

उस पे ये लुत्फ़ है आबाद हुआ चाहते हो

हाजतें और ग़रीबों की तो करवाते हो बंद

और हाजात को तुम अपनी रवा चाहते हो

सारे आलम को तो रुलवाते हो और इस के एवज़

ये तमाशा है कि तुम आप हँसा चाहते हो

बात क्यूँ-कर बने ज़ाहिर में तो फ़रमाते हो लुत्फ़

क़त्ल बातिन में ग़रीबों को किया चाहते हो

'ऐश' कर अर्ज़ यही उन से कि बस तौबा करो

मरज़-ए-ग़म से अगर अपनी शिफ़ा चाहते हो

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like