नहीं ग़म गर ख़फ़ा सारा जहाँ है

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

नहीं ग़म गर ख़फ़ा सारा जहाँ है

ख़ुदा का शुक्र है वो मेहरबाँ है

यहाँ फ़रियाद की ताक़त कहाँ है

वो नाहक़ अपने दिल में बद-गुमाँ है

नहीं कुछ इश्क़ मोहताज-ए-बयाँ है

हमारा हाल सूरत से अयाँ है

नियाज़-ओ-नाज़ इश्क़-ओ-हुस्न देखो

हमारा सर है उन का आस्ताँ है

वफ़ादारी में गर बे-मिस्ल हैं हम

सितम में वो भी यकता-ए-ज़माँ है

हक़ीक़त में सितम-ईजाद तुम हो

अबस कुछ जोश पर तब-ए-रवाँ है

वज़ीफ़ा है मुझे तो नाम उन का

कि हर-दम हिज्र में विर्द-ए-ज़बाँ है

हमें तो हाल कहना मौत ठहरा

तुम्हारे वास्ते इक दास्ताँ है

यहाँ मैं हिज्र में घबरा रहा हूँ

ख़ुदा मालूम वो इस दम कहाँ है

हक़ीक़त में निगाहें कह रही हैं

निहाँ जिस को समझते हो अयाँ है

नज़र के साथ तुम भी फिर गए हो

वो पहली सी मोहब्बत अब कहाँ है

हमारे वास्ते है खेल मरना

उन्हें गर क़त्ल आशिक़ का रवाँ है

सुकून-ए-दिल कभी हासिल न होगा

हमारे सर पे जब तक आसमाँ है

अदू झिजका तो वो कहते हैं उस से

चले आओ तुम्हारा ही मकाँ है

कोई उतरा न इस के पार अब तक

कि दरिया-ए-मोहब्बत बे-कराँ है

वो कहते हैं मिरी तुर्बत पर आ कर

ये मेरे कुश्ता-ए-ग़म का निशाँ है

क़ज़ा आई है जो जाऊँ वहाँ पर

मलक-उल-मौत उन का पासबाँ है

तबीअ'त है वही अब भी हमारी

मगर वो आप की उल्फ़त कहाँ है

न 'हाजिर' को फ़क़त देहली का समझो

कि अब वो शाइ'र-ए-हिन्दोस्ताँ है

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like