अदू पुर-लुत्फ़ है हम पर जफ़ा है

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

अदू पुर-लुत्फ़ है हम पर जफ़ा है

मिरी जाँ क्या यही रस्म-ए-वफ़ा है

सितम-ईजाद तेरी क्या ख़ता है

मिरी तक़दीर ही मुझ से ख़फ़ा है

हम अपने हाल के क़ुर्बान जाएँ

वो फ़रमाते हैं तुम को क्या हुआ है

तिरे दर पर जबीं-साई से हासिल

कहीं तक़दीर का लिक्खा मिटा है

तुम्हारी काकुल-ए-पेचाँ से उलझूँ

मिरा बैठे बिठाए सर-फिरा है

तसव्वुर की फ़ुसूँ-कारी तो देखो

वो गोया सामने बैठा हुआ है

अबस करते हो तकलीफ़-ए-मुदावा

मरीज़-ए-ग़म कहीं जान-बर हुआ है

वो सुन कर कहते हैं फ़रियाद 'हाजिर'

किसी टूटे हुए दिल की सदा है

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like