हयात अपनी संवारूँ खुली किताब करूँ

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

हयात अपनी संवारूँ खुली किताब करूँ

इरादा ये है तुझे साहब-ए-निसाब करूँ

तमाम उम्र इसी आरज़ू में गुज़री है

तिरे मिज़ाज को परखूँ कोई ख़िताब करूँ

रहूँ ज़मीं पर अज़ाएम हैं आसमानों के

मैं चाहती हूँ चराग़ों को माहताब करूँ

तू अपने आप को आईना सा बना पहले

वगर्ना कैसे भला ख़ुद को बे-हिजाब करूँ

अलग ये बात कि 'ज़रयाब' हूँ सवालों में

अगर मैं ज़िद पे उतर जाऊँ ला-जवाब करूँ

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like