तिरी चाहत की आदी हो गई हूँ

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

तिरी चाहत की आदी हो गई हूँ

हथेली तू मैं मेहंदी हो गई हूँ

किसी के वास्ते ताज़ा ग़ज़ल हूँ

तिरी ख़ातिर कहानी हो गई हूँ

दुआओं में मुझे वो माँगता है

इधर मैं भी नमाज़ी हो गई हूँ

मुझे क़िस्मत पे अपनी है भरोसा

मिला जो उस पे राज़ी हो गई हूँ

सुना जो ज़ौक़ पढ़ने का है उस को

मैं सर-ता-पा किताबी हो गई हूँ

मिरे दरिया हुई जब ज़म मैं तुझ में

समुंदर से भी गहरी हो गई हूँ

सितारों से किया जब इस्तिफ़ादा

उसी दिन से शहाबी हो गई हूँ

तिरी नज़रों ने देखा मुझ को जिस दम

हया से मैं गुलाबी हो गई हूँ

बिछड़ कर तुझ से ऐ 'ज़रयाब' अब तो

मैं हर जज़्बे से आरी हो गई हूँ

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More from हाजरा नूर ज़रयाब

  1. अश्क को आँख की दहलीज़ पे लाया न करो

    अश्क को आँख की दहलीज़ पे लाया न करोदिल के हालात ज़माने को बताया न करो

    12.4K reads
  2. मैं नींदों का बहाना चाहती हूँ

    मैं नींदों का बहाना चाहती हूँतिरे ख़्वाबों में आना चाहती हूँ

    12.4K reads
  3. जब मुक़द्दर ही में है तन्हाई से यारी पागल

    जब मुक़द्दर ही में है तन्हाई से यारी पागलफिर वही शख़्स है क्यूँ ज़ेहन पे तारी पागल

    12.4K reads
  4. यारब दिया है हुस्न तो ये भी कमाल दे

    यारब दिया है हुस्न तो ये भी कमाल देमैं हँस पड़ूँ तो फूल भी ख़ुश्बू उछाल दे

    12.4K reads
  5. उट्ठे कहीं से दर्द-ए-जिगर तुम को इस से क्या

    उट्ठे कहीं से दर्द-ए-जिगर तुम को इस से क्यालेते नहीं हो मेरी ख़बर तुम को इस से क्या

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ