वही चितवन की ख़ूँ-ख़्वारी जो आगे थी सो अब भी है

हैदर अली आतिशहैदर अली आतिश

1 min read · 12.4K reads

वही चितवन की ख़ूँ-ख़्वारी जो आगे थी सो अब भी है

तिरी आँखों की बीमारी जो आगे थी सो अब भी है

वही नश्व-ओ-नुमा-ए-सब्ज़ा है गोर-ए-ग़रीबाँ पर

हवा-ए-चर्ख़-ए-ज़ंगारी जो आगे थी सो अब भी है

तअल्लुक़ है वही ता-हाल उन ज़ुल्फ़ों के सौदे से

सलासिल की गिरफ़्तारी जो आगे थी सो अब भी है

वही सर का पटकना है वही रोना है दिन भर का

वही रातों की बेदारी जो आगे थी सो अब भी है

रिवाज-ए-इश्क़ के आईं वही हैं किश्वर-ए-दिल में

रह-ओ-रस्म-ए-वफ़ा जारी जो आगे थी सो अब भी है

वही जी का जलाना है पकाना है वही दिल का

वो उस की गर्म-बाज़ारी जो आगे थी सो अब भी है

नियाज़-ए-ख़ादिमाना है वही फ़ज़्ल-ए-इलाही से

बुतों की नाज़-बरदारी जो आगे थी सो अब भी है

फ़िराक़-ए-यार में जिस तरह से मरता था मरता हूँ

वो रूह ओ तन की बे-ज़ारी जो आगे थी सो अब भी है

वही साैदा-ए-काकुल का है आलम जो कि साबिक़ था

ये शब बीमार पर भारी जो आगे थी सो अब भी है

जुनूँ की गर्म-जोशी है वही दीवानों से अपनी

वही दाग़ों की गुल-कारी जो आगे थी सो अब भी है

वही बाज़ार-ए-गर्मी है मोहब्बत की हनूज़ 'आतिश'

वो यूसुफ़ की ख़रीदारी जो आगे थी सो अब भी है

हैदर अली आतिश
About the poet

हैदर अली आतिश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश