ये हुजुम-ए-रस्म-ओ-रह दुनिया की - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

3 min read · 12.4K reads

 ये हुजुम-ए-रस्म-ओ-रह दुनिया की पाबंदी भी है
 ग़ालिबन कुछ शैख़ को ज़ोम-ए-ख़िरद-मंदी भी है

 बिजलिओं से साज़िशें भी कर रहा है बाग़-बाँ
 हम चमन वालों को हुक्म-ए-आशियाँ-बंदी भी है

 हज़रत-ए-दिल को ख़ुदा रक्खे वही हैं शोरिशें
 दर्द-ए-महरूमी भी सोज़-ए-आरज़ू-मंदी भी है

 मय-कदे की इस्तिलाहों में बहुत कुछ कह गए
 वरना इस महफ़िल में दस्तूर-ए-ज़बाँ-बंदी भी है

 उस के जलवों की फ़ुसूँ-साज़ी मुसल्लम है मगर
 कुछ निगाह-ए-शौक़ की इस में हुनर-मंदी भी है

 उस ने ताबाँ कर दिया आज़ाद ये कह कर के जा
 तेरी आज़ादी में इक शान-ए-नज़र-बंदी भी है
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  3. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  4. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  5. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like