जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

3 min read · 12.4K reads

 जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र-साज़ भी है
 पर्दा-ए-राज़ भी है पर्दा-दर-ए-राज़ भी है

 हम-नफ़स आग न लग जाए कहीं महफ़िल में
 शोला-ए-साज़ भी है शोला-ए-आवाज़ भी है

 यूँ भी होता है मदावा-ए-ग़म-ए-महरूमी
 जब्र-ए-सय्याद भी है हसरत-ए-परवाज़ भी है

 मेरे अफ़कार की रानाइयाँ तेरे दम से
 मेरी आवाज़ में शामिल तेरी आवाज़ भी है

 ज़िंदगी ज़ौक़-ए-नुमू ज़ौक़-ए-तलब ज़ौक़-ए-सफ़र
 अंजुमन-साज़ भी है गर्म-ए-तग-ओ-ताज़ भी है

 मेरे अफ़्कार ओ ख़यालात में सारी ताबाँ
 हुस्न-ए-दिल्ली भी है रानाई-ए-शीराज़ भी है
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  3. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  4. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  5. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like