गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

गुलाम मोहम्मद क़ासिरगुलाम मोहम्मद क़ासिर4 Sept 1944 – 20 Sept 1999

3 min read · 12.4K reads

गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है
इस शहर का हर रहने वाला क्यूँ दूसरे शहर में रहता है

इक ख्वाब-नुमा बे-दारी में जाते इुए उस को देखा था
एहसास की लहरों में अब तक हैरत का सफीना बहता है

फिर जिस्म के मंजर-नामे में सोए हुए रंग न जाग उट्ठें
इस खौफ से वो पोशाक नहीं बस ख्वाब बदलता रहता है

छे दिन तो बड़ी सच्चाई से साँसों ने पयास रसानी की
आराम का दिन है किस से कहें दिल आज जो सदमे सहता है

हर अहद ने जिंदा गजलों के कितने ही जहाँ आबाद किए
पर तुझे को देख के सोचता हूँ ड़क शेर अभी तक रहता है
गुलाम मोहम्मद क़ासिर
About the poet

गुलाम मोहम्मद क़ासिर

View profile & all 16 Poems / Stories

More from गुलाम मोहम्मद क़ासिर

  1. आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वाले - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वालेमुश्किल मे पड़ जाएँगे तस्वीर बनावे वाले

    12.4K reads
  2. अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती हैमैं जिस पल से गुजरता हूँ मोहब्बत साथ होती है

    12.4K reads
  3. बगैर उस के अब आराम भी नहीं आता - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    बगैर उस के अब आराम भी नहीं आतावो शख्स जिस का मुझे नाम भी नहीं आता

    12.4K reads
  4. बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता हैजिंदगी से ये मेरा दूसरा समझौता है

    12.4K reads
  5. कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदलाऔर डूबने वालों का जन्बा भी नहीं बदला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like